"हिंदू महाकाव्य" के अनुसार, मां वैष्णो देवी ने भारत के दक्षिण में रत्नाकर सागर के घर जन्म लिया. उनके लौकिक माता-पिता लंबे समय तक निःसंतान थे. दैवी बालिका के जन्म से एक रात पहले, रत्नाकर ने वचन लिया कि बालिका जो भी चाहे, वे उसकी इच्छा के रास्ते में कभी नहीं आएंगे. मां वैष्णो देवी को बचपन में त्रिकुटा नाम से बुलाया जाता था. बाद में भगवान विष्णु के वंश से जन्म लेने के कारण वे वैष्णव

ी कहलाईं. जब त्रिकुटा 9 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता से समुद्र के किनारे पर तपस्या करने की अनुमति चाही. त्रिकुटा ने राम के रूप में भगवान विष्णु से प्रार्थना की. सीता की खोज करते समय श्री राम अपनी सेना के साथ समुद्र के किनारे पहुंचे. उनकी दृष्टि गहरे ध्यान में लीन इस दिव्य बालिका पर पड़ी. त्रिकुटा ने श्री राम से कहा कि उसने उन्हें अपने पति के रूप में स्वीकार किया है. श्री राम ने उसे बताया कि उन्होंने इस अवतार में केवल सीता के प्रति निष्ठावान रहने का वचन लिया है. लेकिन भगवान ने उसे आश्वासन दिया कि कलियुग में वे कल्कि के रूप में प्रकट होंगे और उससे विवाह करेंगे.


इस बीच, श्री राम ने त्रिकुटा से उत्तर भारत में स्थित माणिक पहाड़ियों की त्रिकुटा श्रृंखला में अवस्थित गुफ़ा में ध्यान में लीन रहने के लिए कहा.रावण के विरुद्ध श्री राम की विजय के लिए मां ने 'नवरात्र' मनाने का निर्णय लिया. इसलिए उक्त संदर्भ में लोग, नवरात्र के 9 दिनों की अवधि में रामायण का पाठ करते हैं. श्री राम ने वचन दिया था कि समस्त संसार द्वारा मां वैष्णो देवी की स्तुति गाई जाएगी. त्रिकुटा, वैष्णो देवी के रूप में प्रसिद्ध होंगी और सदा के लिए अमर हो जाएंगी.

Views: 70

Comment

You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community to add comments!

Join Bihar Social Networking and Online Community

Comment by Gaurav Gupta on August 10, 2012 at 4:10pm

jai mata vaishnav devi ki

Comment by sanjeev bali on August 8, 2012 at 12:34am

किसी भी तरह की कट=पेस्ट निंदनीय है .....कम से कम यह पोस्ट पर लिंक लिखना ज़रुरी बनता है , मैं fb.com/jaimatadee पेज का एडमिन हूँ जैसा की तस्वीर मैं साफ़ दिख रहा है , मैं पोस्ट हटाने के लिये नहीं कम से कम लिंक add करने की सलह देता हूँ ...मैरे आगे की कार्यवाही आप के आचरण के बाद निर्धारित होगी ...जय माता दी खुश रहिये खुश रखिये ,,,बिहार जिंदाबाद !!
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=392526277463563&set=a.1...

Forum

Parivartan Rally.any taker !!!!!

Started by Raman Tiwari in Bihar. Last reply by ajay jha on Friday. 5 Replies

Like My Facebook Page By Rajeev Prasad Singh

Started by Rajeev Prasad Singh ( Bhalla ) in Bihar on Wednesday. 0 Replies

© 2013   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service