http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_7678339.html

दहेज के लिए विवाहिता को जलायाMay 04, 11:00 pmबताएं
Twitter Delicious Facebook बड़हरिया (सिवान), निसं:

थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में ससुरालियों द्वारा एक नव विवाहिता को दहेज को ले जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जाता है कि बड़सरा निवासी सुरेश पंडित की पत्‍‌नी पूजा देवी (उम्र 22 वर्ष) को बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे के आस पास किरासन तेल छिड़कर जला कर मार डाला गया। गांव के चौकीदार से थाने को मिली सूचना पर थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। वहीं मृतका के पति सुरेश पड़ित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में मृतका के पिता भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी कामदेव पडि़त कांड संख्या 173/11 में पति रमेश पड़ित, ससुर मोहन पड़ित सांस छठिया देवी को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पूजा की शादी मई 2010 में धूमधाम से सुरेश के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने रंगीन टीवी, सोना की चैन, नगद पांच हजार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे मारते पीटते थे। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_7678339.html

Views: 64

Comment

You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community to add comments!

Join Bihar Social Networking and Online Community

© 2012   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service