पहले बिहार भ्रष्ट था, लोग गरीब थे, और ग्रामीण अनपढ़। उस समय बिहार को 'बीमारु' स्टेट तक कहा जाता था, लेकिन अब बिहार बदल रहा है। आंकड़े बताते हैं कि बिहार भारत की विकास दर से कहीं तेज प्रगति कर रहा है। इन आंकड़ों के बूते अब शुरू हो चुकी है बिहार की 'ब्रांडिंग। इसकी अगुवाई कर रहे हैं बिहार के ब्यूरोक्रेट, जो मैनेजमेंट के मंत्र से सूबे की छवि में चार चांद लगाने के हर मौके को 'कैश' कर रहे हैं और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को 'बी फार बिहार' एंड 'बी फार विकास' का पाठ पढ़ा रहा है।
हाल के एक हफ्ते में देश का सर्वश्रेष्ठ निजी बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआई इसका गवाह बना। यहां एक-एक कर बिहार के ब्यूरोक्रेट आए और सूबे के विकास कार्यो को मैनेजमेंट के फार्मूले में फिट कर बिहार की ब्रांडिग की। पहले बिहार के प्रधान सचिव विजय प्रकाश ने मैनेजमेंट के श्रेष्ठ विद्यालय में 'फ्यूचर मैनेजर्स' के समक्ष बिहार को ब्रांड के तौर पर परोसा, तो अब बुधवार को संस्थान में 'इंटरप्रेन्योरशिप' पर व्यख्यान देने आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सलाहकार एस विजयराघवन (आईएएस) ने 'ब्रांड बिहार' की 'मैनेजेरियल वैल्यू' बताई।
एक्सएलआरआई छात्रों को उद्यम व नागरिक विकास के बीच के समन्वय के बारे जानकारी देने के लिए पहुंचे विजयराघवन ने इस दौरान राज्य के उन ग्रामीण इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र किया जहां के युवक स्व-उद्यमिता के बूते फले-फूले, विदेश तक पहुंचे और आज भी अपनी माटी में विकास के फूल खिला रहे हैं। बैंगलुरू के गोपी व एनआरआई अमित का उदाहरण देकर स्पष्ट किया संसाधन की कमी के बावजूद इच्छाशक्ति के बूते सफलता (विकास) मिल सकती है।
बिहार में शैक्षणिक निवेश व ग्राम आधारित उद्यम (दूध, लस्सी) को विकसित करने को सूबे की स्थिति में सुधार के लिए सार्थक बताया। इस दौरान विजय राघवन ने स्वोट (एसडब्ल्यूओटी) एनलिसिस यानी स्ट्रेंथ, विकनेस, आपोच्यूनिटी व थ्रेट के प्रबंधकीय पहलुओं को भी सामने रख किसी भी उद्यम के विकास हेतु जरूरी राजनीतिक सपोर्ट, आर्थिक मदद और प्रतियोगी भावना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। अंतत: उन्होंने बिहार की विकास दर 11.03 प्रतिशत होने की बात कह सूबे की रफ्तार की मिसाल भी पेश की।
विकास दर : गुजरात से मुकाबला
बिहार :- 11.03 प्रतिशत
भारत :- 08. 49
गुजरात :- 11.05
You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community to add comments!
Join Bihar Social Networking and Online Community