DUBAI रमजानुल मुबारक के महीने में 'इत्तेकाफ' का एक बड़ा महत्व है। इत्तेकाफ रमजान के आखिरी असरे में होता है। आखिरी असरा 20 रमजान से शुरू होता है जो चांद रात तक रहता है। 20 रमजान को नमाज असर के बाद लोग मस्जिदों में इत्तेकाफ पर बैठ जाते हैं। इत्तेकाफ नबी करीम सल. अलैह. बसल्लम और उनके सहाबा के सुन्नत की यादगार है। अल्लाह का इरशाद है कि रमजान के आखिरी असरे में इत्तेकाफ पर बैठना सुन्नत है। इत्तेकाफ में बैठकर बंदा जो भी खुदा से मांगेगा उसकी सारी दुआ कबूल होगी और उसके पहले के सारे गुनाह माफ कर दिये जायेंगे। हजरत आईसा रजि.अल. ने फरमाया है कि नबी करीम खुद रमजान के आखिरी असरे में इत्तेकाफ पर बैठते थे। आज हमारे मआसरे में मर्दो में तो कुछ हद तक इस सुन्नत पर अमल किया जा रहा है मगर अफसोस यह है कि औरतें बिल्कुल इत्तेकाफ से गाफील (अलग) हो चुकी है। नबी करीम ने इत्तेकाफ करने वालों के बारे में बताया है कि वो गुनाहों से महफूज रहता है और इसके लिए नेकियों का सिलसिला तमाम नेकी करने वालों से ज्यादा रहता है। दूसरे ये कि इत्तेकाफ की हालत में सोते, बैठते, सब में इबादत का सवाब मिलता है। अल्लाह ने साफ तौर पर फरमाया है कि अगर अत्तेकाफ की हालत में कोई रोजेदार खर्राटे की नींद मस्जिद में सो रहा है तब भी मैं उसके सारे गुनाह माफ कर दूंगा। इत्तेकाफ के लिए सबसे अच्छी जगह मस्जिद मक्का, (बैतुल्लाह) मस्जिद नबवी, मस्जिद बैतुल मुकदस, मस्जिद जामा या अपने गांव की मस्जिद। इत्तेकाफ वहीं किया जाना चाहिए जहां पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है।
syedasifimamkakvi@rediffmail.com
Started by Rohini in India Related Issues. Last reply by Kshitij Tiwari 3 minutes ago. 53 Replies 4 Likes
Started by Dharmesh Tripathi in Bihar. Last reply by Kshitij Tiwari 13 minutes ago. 30 Replies 0 Likes
Started by Gaurav Gupta in India Related Issues. Last reply by Gaurav Gupta 11 hours ago. 27 Replies 0 Likes
Started by Munna Lal in Bihar. Last reply by Munna Lal 12 hours ago. 8 Replies 0 Likes
Started by shashi shekhar in Bihar. Last reply by shashi shekhar 16 hours ago. 6 Replies 1 Like
Posted by syed asifimam kakvi on February 11, 2012 at 2:34pm 0 Comments 0 Likes
Posted by SANDEEP DUBEY PRESIDENT ACFJD(U) on February 10, 2012 at 10:07am 0 Comments 0 Likes
Posted by sunny on February 10, 2012 at 5:11am 1 Comment 1 Like
Posted by RINKUSINGH on February 10, 2012 at 12:15am 2 Comments 0 Likes
Posted by syed asifimam kakvi on February 9, 2012 at 3:12pm 1 Comment 0 Likes
© 2012

You need to be a member of YouBihar.com - Bihar Social Networking and Online Community to add comments!
Join YouBihar.com - Bihar Social Networking and Online Community