पटना ।। बिहार में नीतिश कुमार की सरकार में मंत्रियों की पत्नियां उनसे ज्यादा अमीर हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हैं।
पिछले साल दिसंबर में मंत्रियों की घोषित संपत्ति की डिटेल के मुताबिक कुछ रोचक आंकड़े सामने आए हैं। इनमें मंत्रियों की पत्नियों ने अपने पतियों से ज्यादा संपत्ति इकट्ठा की है। इनमें कृषि मंत्री नरेंद सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मिनिस्टर दामोदर राउत और रूरल डिवेलपमेंट मिनिस्टर नीतिश मिश्रा शामिल हैं।
कृषि मंत्री नरेंद सिंह के पास 25.50 लाख रुपए की चल संपत्ति है, वहीं उनकी पत्नी सागरमणि देवी के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है। वह 27.42 लाख रुपए की चल संपत्ति की मालकिन हैं। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री चौबे की चल और अचल संपत्ति अपनी पत्नी से कम है। चौबे की कुल संपत्ति 61.24 लाख की है। वहीं उनकी पत्नी नीता चौबे की संपत्ति 94.99 लाख की है। यानी अपने पति से करीब 30 लाख रुपए ज्यादा की संपत्ति है।
उपमुख्यमंत्री मोदी (जो वित्त मंत्रालय भी देखते हैं) की चल संपत्ति 25.78 लाख रुपए है, वहीं उनकी पत्नी जे. एस. मोदी 29.84 लाख चल संपत्ति की मालकिन हैं। राज्य जल संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी के नाम कुल चल संपत्ति 15 लाख है जबकि उनकी पत्नी 20.28 लाख रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के निर्देश पर पिछले साल अक्टूबर नवंबर में मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों की प्रॉपर्टी डिटेल बिहार सरकार की वेबसाइट पर डाली गई थी। अगर मंत्री विजय कुमार चौधरी की कुल संपत्ति देखी जाए जिसमें जमीन, घर और प्लॉट सब शामिल हैं तो चौधरी के नाम उनकी पत्नी से ज्यादा संपत्ति है।
पर्यटन मंत्री सुशील कुमार पिंटू की पत्नी की कुल संपत्ति 40.45 लाख से ज्यादा है, वहीं पिंटू के नाम 20.09 अचल संपत्ति है। इस दौरान कुछ मंत्री अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने में नाकाम रहे। इन मंत्रियों ने जॉइंट प्रॉपर्टी के आधार पर सूचना देने से इनकार कर दिया। इनमें माइनॉरिटी वेलफेयर मिनिस्टर शाहिद अली खान समेत कई मंत्री हैं।
Started by Ram Prakash in Bihar. Last reply by Munna Lal 33 minutes ago. 25 Replies 0 Likes
Started by Rachna Gupta in Bihar. Last reply by Munna Lal 45 minutes ago. 22 Replies 0 Likes
Started by Rachna Gupta in Bihar. Last reply by tanweer azam 1 hour ago. 66 Replies 0 Likes
Started by Ragini Bhatiya in Bihar Development. Last reply by Munna Lal 2 hours ago. 6 Replies 1 Like
Started by Gaurav Gupta in Bihar. Last reply by satyender kumar 10 hours ago. 15 Replies 4 Likes
Posted by Sunil Kumar on June 4, 2012 at 12:12pm 2 Comments 0 Likes
Posted by Sunil Kumar on June 4, 2012 at 12:00pm 1 Comment 0 Likes
Posted by Sunil Kumar on June 4, 2012 at 11:53am 1 Comment 0 Likes
Posted by Sunil Kumar on June 4, 2012 at 11:19am 0 Comments 0 Likes
Posted by Sunil Kumar on June 4, 2012 at 11:16am 0 Comments 0 Likes
© 2012 Created by Shalu Sharma.
