Rameshwar wrote: "बाबा रामदेव इंडिया TV के प्रोग्राम "आप की अदालत" में रजत शर्मा जी से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी और गाँधी परिवार के भ्रष्टाचार के बारे में बात करते है। बाबा रामदेव कहते है की कांग्रेस पार्टी काला धन देश में वापस नहीं लाना चाहती है। वो कहते है उन पर लाख झूटे आरोप कांग्रेस पार्टी लगा ले लेकिन न तो वो झुकने वाले है और न ही रुकने वाले है और जबतक देश को उसका लुटा हुआ धन दिला नहीं देते वो संघर्ष जारी रखेंगे।

बाबा रामदेव अपने ऊपर लगाये गए आरोप की वो बीजेपी और RSS का मुखोटा है, का जवाब देते हुए कहते है की वो 121करोड़ भारतीयों का मुखोटा है। वो मुद्दों के आधार पर लड़ रहे है उन्होंने सभी पार्टियों से कहा की लिख कर दे की वो विदेशों में जमा काला धन को देश की राष्ट्रिय सम्पति घोषित कराना चाहते है और जिन लोगो के नाम पर काला धन जमा है उन लोगो के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करने को राजी है। जिन जिन पार्टियों ने उनको लिखित रूप में उनकी मांगो का समर्थन किया है वो उनके खिलाफ नहीं है। सभी पार्टियों ने लिखित रूप से उनके बात मानी है केवल कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। वो कहते है की लगता है कांग्रेस पार्टी के लोगो का ही काला धन जमा है इसलिए कांग्रेस पार्टी काला धन को देश को दिलाना नहीं चाहती है।

बाबा रामदेव अन्ना हजारे के ख़राब सेहत के बारे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताते है की जिस डॉक्टर के गलग इलाज के कारण अन्ना की सेहत इतनी ख़राब हुई है उसको कांग्रेस पार्टी पद्मविभूषण
पुरस्कार दिया है। इससे साफ़ पता चलता है की अन्ना जी की खराब सेहत के पीछे कांग्रेस का हाथ है। बाबा रामदेव कहते है की अब जनता को इन भ्रष्ट राजनेताओ को जूते, स्याही वगेरह से नहीं अब तो इन्हें वोट की चोट देनी होगी । बाबा जी अपने ऊपर लगाये गए सारे आरोपों का बेबाकी से जवाब देते है। आप सभी इस विडियो को जरुर देखे और शेयर करे।http://www.youtube.com/watch?v=dlZMZdU8ZDs"

Views: 14

Comments are closed for this blog post

Forum

Ranvir Sena chief Brahmeshwar Singh shot dead

Started by Ram Prakash in Bihar. Last reply by Munna Lal 33 minutes ago. 25 Replies

Sexual Preferece :-: We Are What We Are.

Started by Rachna Gupta in Bihar. Last reply by Munna Lal 45 minutes ago. 22 Replies

Jab Love Hota Hai, tab......

Started by Rachna Gupta in Bihar. Last reply by tanweer azam 1 hour ago. 66 Replies

GAURAV'S LABORATORY OF POLITICS

Started by Gaurav Gupta in Bihar. Last reply by satyender kumar 10 hours ago. 15 Replies

© 2012   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service