मैडम मोनिया के घर में सन्डे की एक सुबह............


-- मैडम जी परनाम !

-- और कहो आंटी, कैसे आना हुआ ?

-- अरे कुछ ख़ास नहीं बहुरानी, बस ऐसे ही चले आये हैं, भेंट मुलाक़ात करे का वास्ते.

-- अच्छा अच्छा, मैंने सोचा कोई ख़ास काम होगा. 

-- अरे नहीं बहुरानी, तुमलोगों ने हमका जहाँ पहुंचा दिया है, उस से ख़ास काम और का हो सकत है ?

-- हा हा हा, हाँ आंटी ये बात तो है. चलो आप इसका एहसान मानती हो, ये क्या कम है ?

-- नाहीं बहुरानी, ये एहसान भुलाया नहीं जा सकता. फर्श से अर्श पर पहुंचा दिए है मुझे तुमलोगों ने.

-- चाय पियेंगी आंटी ?

-- हाँ जरुर पियेंगे बहुरानी. कितने कप बनाना है ?

-- अरे आंटी आप ऐसा मत कीजिये न, आप आज जो हैं वहां पहुँच कर ये काम सोभा नहीं देता कि आप चाय बनाएं और हम पियें.

-- अरे नाहीं बहुरानी, इम्दी चाहे जहां पहुँच जाए, उसको आपन औकात नाहीं भुलाना चाहिए. आज हम जे कुछ भी हैं तोहार सासू माँ का सेवा कर के ही बने हैं. 

-- हा हा हा, ये बात तो ठीक कह रही हैं आंटी. सासू माँ का बर्तन-भांडा का सेवा कर-कर के आज आप ऐसे जगह पहुँच गयीं कि लोग आपकी सेवा कर रहे हैं.

-- हा हा हा, वही तो कह रहे थे हम. अच्छा बताओ बहुरानी कितने कप चाह बनाना है ?

-- तीन कप बना दो आंटी, एक मेरे लिए, एक अपने लिए, एक राहुल के लिए. 

-- ठीक है बहुरानी हम अभी तुरंत ले के आवत हैं.

-- अरे आंटी ! 

-- का बहुरानी ?

-- मैं तो बताना भूल ही गयी. दो कप चाय और बढ़ा लो आप. क्यूंकि सुबह फोन आया था कि आज सन्डे है तो प्रियंका और वडेरा भी आते ही होंगे. 

-- जी ठीक है बहुरानी

-- और सुनो आंटी.

-- बोलो बहुरानी.

-- जब किचेन में घुस ही गयी हो तो आज कुछ ख़ास नाश्ता भी बना देना प्रियंका और वडेरा के बच्चों के पसंद का.

-- जी ठीक है, आप निश्चित रहे. हम अभी फटाफट करके हाज़िर हो रहे हैं.

Views: 131

Comment

You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community to add comments!

Join Bihar Social Networking and Online Community

Comment by Sumit Ranjan on November 16, 2011 at 5:18am

That is one perspective to view this. Another could be - President of India teaching Mrs. Gandhi how to say "Namaste".. in a true indian style.. because after listening to Mrs. Gandhi's "Italian accent Namaste" half the crowd at gathering think she is speaking italian !

Comment by Sumit Ranjan on November 13, 2011 at 8:51pm

Dear Raj,I think you have got a terrific sense of humour and literary skills for which I congratulate you. However, with great humility may I suggest you brother that please lets not talk about the "President of India" as a joke please. We are a democracy with the freedom of speech but with great powers comes greater responsibilities.. and when we talk about the president, I don't mean the individual who occupies the post but the position itself.. that as the "Supreme commander of our country and all the forces"...We are a great nation and as such it is very difficult for people to agree on anything.. but it is all right as long as we all know "How to disagree"..

Good luck.. and look forward to more humorous columns from you !

Forum

Ranvir Sena chief Brahmeshwar Singh shot dead

Started by Ram Prakash in Bihar. Last reply by Munna Lal 33 minutes ago. 25 Replies

Sexual Preferece :-: We Are What We Are.

Started by Rachna Gupta in Bihar. Last reply by Munna Lal 45 minutes ago. 22 Replies

Jab Love Hota Hai, tab......

Started by Rachna Gupta in Bihar. Last reply by tanweer azam 1 hour ago. 66 Replies

GAURAV'S LABORATORY OF POLITICS

Started by Gaurav Gupta in Bihar. Last reply by satyender kumar 10 hours ago. 15 Replies

© 2012   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service