मायावती पर शिकंजा कसने राहुल पहुंचे उत्तरप्रदेश

मायावती पर शिकंजा कसने राहुल पहुंचे उत्तरप्रदेश

राहुल गांधी ने शीलू को हर तरह से मदद देने का भरोसा दिलाया.

उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर मुख्यमंत्री मायावती अपने प्रशासन की ज़मीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीण इलाकों का तूफानी दौरा कर रही हैं, वही दूसरी ओर विपक्ष ने उन पर महिलाओं की सुरक्षा में असफल रहने, बलात्कारियों और अपराधियों को खुली छूट देने का आरोप लगाया है.

विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अचानक बांदा, कानपुर और सुलतानपर पहुंचकर बलात्कार और पुलिस की उपेक्षा की शिकार तीन युवतियों से मुलाक़ात की.

मायावती ने पिछला चुनाव अपराध पर काबू करने के नाम पर जीता था. लेकिन उत्तर प्रदेश में हाल ही में बलात्कार की कई घटनाएं हो गयी हैं, जिनको लेकर विपक्षी दल मायावती सरकार पर आक्रामक हो गए हैं.

राहुल गांधी बांदा में दुराचार और पुलिस उत्पीड़न की शिकार शीलू निषाद से मिलने उसके गाँव शाह्बाजपुर पहुंचे. राहुल गाँधी ने शीलू और उसके पिता अच्छे लाल निषाद से करीब आधे घंटे अलग से बात की.

शीलू के मुताबिक़ उसने राहुल गांधी को पूरी आपबीती बतायी कि किस तरह बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी ने अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया. उसके बाद चोरी का फर्जी मुकदमा लिखाया, थाने में पिटाई कराई और जेल भेज दिया.

शीलू के मुताबिक़ उसने राहुल गांधी को पूरी आपबीती बतायी कि किस तरह बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी ने अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया. उसके बाद उसके खिलाफ चोरी का फर्जी मुकदमा लिखाया, थाने में पिटाई कराई और जेल भेज दिया.

विधायक ने आरोप से इनकार किया, लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद सरकार ने मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेजा. बाद में हाईकोर्ट ने शीलू को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था.

मदद का भरोसा

शीलू के मुताबिक़ उसने राहुल गांधी को बताया कि अब भी उसे जान की धमकी मिल रही है. इसलिए उसे सुरक्षा और बंदूक का लाइसेंस दिलवाया जाए. दो अभियुक्त गिरफ्तार नही हुए हैं, उन्हें पकड़ा जाए.

शीलू ने यह भी कहा कि बांदा के पुलिस कप्तान ने जेल में उस पर बयान बदलने का दबाव डाला था, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कार्यवाही नही हुई.

राहुल गांधी ने शीलू को हर तरह से मदद देने का भरोसा दिलाया.

शीलू के मुताबिक़ उसने राहुल गांधी को अपने हाथों से एक गिलास दूध पिलाया.

इसके बाद राहुल गांधी कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर की दलित युवती सारिका पासी से मिले. राहुल ने सारिका और उसके परिवार को भी मदद का भरोसा दिलाया.

राहुल के आने की खबर पाकर बड़ी तादाद में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए थे, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया.

सारिका के ही पड़ोस में रहने वाले उसी की बिरादरी के एक युवक ने शनिवार की शाम खेत में उसके साथ बलात्कार कि कोशिश की. असफल रहने पर युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमे सारिका का एक कान और हाथ कट गया.

सारिका के ही पड़ोस में रहने वाले उसी की बिरादरी के एक युवक ने शनिवार की शाम खेत में उसके साथ बलात्कार कि कोशिश की. असफल रहने पर युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमे सारिका का एक कान और हाथ कट गया.

पुलिस का कहना है कि मुख्य अभियुक्त शिव ओम और हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जंगल राज

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ब्रज लाल ने यह भी कहा कि युवती से केवल छेडछाड की कोशिश हुई और यह भी कि अभियुक्त शिव ओम युवती के साथ शादी करना चाहता था.

कानपुर के बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर गए और वहाँ भी लम्भुवा इलाके में बलात्कार की शिकार एक युवती से अस्पताल से मिले.

खबर है कि झांसी में बलात्कार की शिकार एक युवती ने आत्मग्लानि में आग लगाकर जान देने की कोशिश की. बाद में अस्पताल में इस युवती कि मृत्यु हो गयी.

दो दिन पहले गाज़ियाबाद में एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार हुआ. इसके अलावा बदायूं और राय बरेली में भी बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं.

विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता शिव पाल सिंह यादव ने आरोप लगाया हैं कि बी एस पी के विधायक और मंत्री लूट खसोट और बलात्कार में लिप्त हैं, इसलिए 'पार्टी का नाम बहुजन बलात्कारी पार्टी रख देना चाहिए'.

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बसपा के पुराने नारे की पैरोडी बनाते हुए कहा, ''गुंडे चढ गए हाथी पर, गोली मारें छाती पर.''

दिग्विजय सिंह के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है.

पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी

पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी फिलहाल जेल में हैं.

भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता ह्रदय नारायण दीक्षित ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर अनेक आपराधिक मामलों में पुलिस रपट ही दर्ज नही कर रही है अथवा अभियुक्तों को बचाकर पीड़ित को ही जेल भेज रही है.

मायावती की मुश्किलें

राहुल के दौरे और विपक्ष के नए आरोपों पर अभी मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रया नही आयी है. लेकिन वह हमेशा कहती रही हैं कि उनके शासन में अपराध घटे हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं और दोषी जेल भेजे गए हैं.

जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्यमंत्री इन दिनों जिलों के तूफानी दौरे पर हैं. लेकिन इन दौरों में कड़ी सुरक्षा के चलते लोग उनसे मिल नही पा रहे हैं.

अलीगढ में तीन महिलाएं पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री की कार के सामने लेट गयीं थी, पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. उनमें से एक युवती सुनीता का आरोप हैं कि माया सरकार में एक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने उसके इंजीनियर पति को मरवा दिया और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

दूसरी युवती सुमन सागर ने आरोप लगाया कि मंत्री ने पंचायत चुनाव जिताने के लिए उससे भारी रकम वसूली.

पुलिस का कहना है कि यह बसपा का अंदरूनी मामला है. मुख्यमंत्री ने मंत्री के खिलाफ आरोपों की जांच का काम पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सौंपा है. पर साथ ही न्याय की फ़रियाद करने वाली युवतियों को जेल भिजवा दिया है.

सरकार ने अब मुख्यमंत्री के दौरों के समय पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी है, ताकि कोई शिकायत करने वाला मायावती के पास तक न पहुँच सके.

Views: 4

Comments are closed for this blog post

Forum

Parivartan Rally.any taker !!!!!

Started by Raman Tiwari in Bihar. Last reply by ajay jha yesterday. 5 Replies

Like My Facebook Page By Rajeev Prasad Singh

Started by Rajeev Prasad Singh ( Bhalla ) in Bihar on Wednesday. 0 Replies

© 2013   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service