क्या किंग खान का सपना होगा पूरा,

4 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान का सपना सच होने के करीब पहुंच गया है। ये सपना किसी फिल्म के हिट होने से कम नहीं क्योंकि ये सपना उनकी टीम के IPL खिताब जीतने का है। इस फिल्म के हीरो गौतम गंभीर आईपीएल-5 में सुपरहीरो की तरह खेल रहे हैं। अब सवाल है कि क्या केकेआर सुपरहिट हो पाएगी।
दरअसल आईपीएल में अगर किसी एक टीम को किस्मत ने सबसे अधिक दगा दिया है, तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। किंग खान ने आईपीएल- 3 तक हर कोशिश की, हर नुस्खे को आजमाया, लेकिन वो अपनी टीम को हिट नहीं करा सके, फिर बॉलीवुड बादशाह ने गौतम गंभीर को अपनी क्रिकेट स्टोरी का अभिनेता बनाया, और टीम पटरी पर आई। केकेआर के थिंक टैंक के अहम सदस्य वेंकी मायसौर के मुताबिक गंभीर एक आदर्श कप्तान हैं और इससे अच्छे कप्तान की उम्मीद की भी नहीं जा सकती।
आईपीएल पांच में केकेआर चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। गंभीर की कप्तानी की तारीफ करते हुए ब्रैंडम मक्कल ने कहा है कि वो लाजवाब कप्तान हैं और खुद मिसाल बनकर टीम को लीड करते हैं। ड्रेसिंग रुम में वो शालीनता से पेश आते हैं और मैदान पर आक्रमकता दिखाते हैं। तकनीकी तौर पर वो बेहतरीन हैं और सुनील नारायण समेत सभी खिलाड़ियों का उन्होंने उम्दा इस्तेमाल किया है।
गौतम गंभीर की खासियत ये रही है कि वो कप्तानी में सोच को लेकर साफ हैं और फैसले लेने से हिचकते नहीं। कोई आश्चर्य नहीं, ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी को बाहर रहना पड़ा है। ब्रेट ली को बाहर बैठाए जाने के फैसले पर गंभीर ने कहा कि टीम से बड़ा कोई नहीं। ब्रेट ली हो या फिर कैलिस, अगर मुझे लग रहा है कि मुझसे कोई बेहतर खेल रहा है तो मुझे खुद बाहर बैठने से कोई गुरेज नहीं।
सौरव गांगुली के साथ मुश्किलों का सामना करने वाली केकेआर के लिए ये नई सोच किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है। गंभीर की एक और बड़ी ताकत है अपनी कोर टीम पर भरोसा रखना। यूसुफ पठान लगातार फ्लॉप होते चले गए, लेकिन गंभीर का पठान पर भरोसा कायम रहा, आखिरकार पहले प्ले ऑफ में गंभीर का पठान पर भरोसा काम आया। मैच के बाद गंभीर ने कहा कि लोग हमेशा पूछते थे कि यूसुफ पठान क्यों? मेरा साफ मानना है कि वो मेजिकल क्रिकेटर हैं और बड़े मौके पर टीम को जीत दिला सकते हैं। जाहिर तौर पर गंभीर ने ना सिर्फ किंग खान को सुपरहिट फिल्म का मैजिकल फॉर्मूला दिया है, बल्कि बोर्ड को भी बताया है कि धोनी का विकल्प तैयार हो रहा है।

Views: 24

Tags: ASIFIMAM, KAKVI, SYED

Comment

You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community to add comments!

Join Bihar Social Networking and Online Community

Comment by syed asifimam kakvi on May 28, 2012 at 7:45pm

कल आईपीएल के फाइनल मैच में केकेआर और सीएसके के बीच भिडंत में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीत हासिल की. पहली बार आईपीएल की विजाता बनकर शाहरुख और उनकी टीम बहुत खुश है. पिछले दिनों शाहरुख वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद के कारण चर्चा में आए थे. पर कल शाम जीत के बाद शाहरुख ने सबसे माफी मांगी. हालांकि खान ने वानकेड़े के सदस्यों और सेक्युरिटी गार्ड का जिक्र नहीं किया पर उन्होंने अपने रौद्र रुप के लिए अपने फैन्स और बच्चों से माफी मांगी.


Comment by syed asifimam kakvi on May 28, 2012 at 12:00pm

Many many many congrats to kkr. And evertone associated with them...so happy guys ..


Comment by Gaurav Gupta on May 28, 2012 at 12:11am
Congrats kkr wins
Comment by Gaurav Gupta on May 27, 2012 at 8:17pm
Bechaare laganshil the akhir kamyabi hath aai,Priety zinta ji abi tak sapne hi dekh rahi hai ha ha.king khan ka sapna pura karne k liye match ko fix kiya zana chahiye uups
Lekin before that audience se jhagra karne ka practice karna mangta hai i donn knw wat 2 be next perhaps dis iz d ? Of trp.

Forum

Is Nitish Kumar a jackal?

Started by Ragini Bhatiya in Bihar Politics. Last reply by Mohammed Firoz 6 hours ago. 86 Replies

What is Road Ahead for Bihar

Started by upendra sah in Bihar. Last reply by Sangeet Jha yesterday. 5 Replies

© 2013   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service