![]() |
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी की शादी दिल्ली में महरौली के शकुन्तला फॉर्म हाउस में शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गई। इसी के साथ रागिनी उत्तर प्रदेश की बहू बन गई।
राहुल यादव की हुई रागिनी
रागिनी की शादी गाजियाबाद से विधायक जितेंद्र यादव के बेटे राहुल से हुई है। जितेंद्र हाल ही में सपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं और सिकंदराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। शादी में आए वीवीआईपी और भारी भीड़ से आम लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जाम लग गया और आवाजाही पर खासा असर पड़ा।
कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थी
इस मौके पर कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थी। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली और राजनाथ सिंह, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद थी।
आकर्षण का केंद्र बने रहे लालू
शादी के दौरान लालू यादव का चिरपरिचित अंदाज चौथी बेटी (रागिनी) की शादी में भी दिखाई दिया। लालू अतिथियों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। भीड़ के बीच से अतिथियों को स्टेज पर लाना और उन्हें विदा करने तक लालू बखूबी संभाल रहे थे। लालू की व्यवस्था पर भी पैनी नजर थी।
इससे पहले पटना में अपनी पहली बेटी की शादी में भी लालू यादव माइक से उद्घोषणा कर भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को जरूरी संदेश दे रहे थे। शादी के लिए आकर्षक पंडाल बनाया गया था।
बिहार के गोपालगंज में आजादी के एक साल बाद 1948 में एक यादव् परिवार में जन्मे लालू यादव् ने राजनीति की शुरूआत जयप्रकाश आन्दोलन से की, तब वे एक छात्र नेता थे। उन्होंने वकालत भी की हुई है।[1977 में आपातकाल(इमरजेंसी) के बाद हुए लोकसभा चुनाव में लालू यादव जीते और पहली बार लोकसभा पहुँचे, तब उनकी उम्र मात्र 29 साल थी। 1980 से 1989 तक वे दो बार विधानसभा के सदस्य रहे और विपक्ष के नेता पद पर भी रहे। लेकिन सबसे सही समय उनके जीवन मे आया 1990 में जब वह बाकी धुरंधर और घाघ नेताओं को छकाते और ठेंगा दिखाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री बने। यह अत्यन्त अप्रत्याशित था तो असंतोष स्वाभाविक ही था, अनेक आंतरिक विरोधों के बावजूद वे अगले चुनाव यानि कि 1995 मे भी भारी बहुमत से विजयी रहे और अपने आपको सही साबित किया। लालू यादव के विरोधी किसी मोके का सिर्फ इंतजार ही कर सकते थे। लालू यादव जी के जनाधार मे MY यानि मुस्लिम और यादवो के फैक्टर का बङा योगदान है, लालू यादव जी ने इससे कभी इन्कार भी नहीं किया, और लगातार अपने जनाधार को बढाते रहे।
लेकिन जैसा कि हर राजनेता के जीवन मे कुछ कठिन पल आते है, सो 1997 में जब सीबीआई ने उनके खिलाफ चारा घोटाले में आरोप पत्र दाखिल किया तो उन्हे मुख्यमंत्री पद से हटना पङा, लेकिन राजद और सरकार के हित के लिये अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सत्ता सौंपकर वे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने रहे, जिससे अपरोक्ष रूप से सत्ता की कमान भी उनके हाथ ही रही। लेकिन राबड़ी देवी ने भी विधान् सभा में बहुमत साबित किया और बिहार की मुख्या मंत्री रही।२००४ लोकसभा चुनाव में एनडीए की करारी हार के बाद के बाद लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली की सत्ता की तरफ रुख किये,वे तो गृह मन्त्री बनना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सरकार में रेलमन्त्री बनने को राजी हो गये। श्री यादव के समय रेल की सेवा अच्छी रही और घाटे में चल रही रेल सेवा फिर से फायदे में आई। कई नए रेल सुरु हुए जिससे यात्री संतुस्ट रहे।
Comment
Please stick to Lalu - Rabri. Spare his family. Learn to be responsible. It is disgusting to implicate his children who have nothing to do with their parent's crime or misrule. I URGE ALL TO REFRAIN FROM ANY COMMENT ON THIS NONESENSE POST.
Comment by Ram Prakash on February 4, 2012 at 4:07pm Usi ragini ki shaadi hai. Abhishek ka aatma ro rahi hoga. bechara jaan se gaya. Brahmin ladka tha.
Comment by Shalu Sharma on February 4, 2012 at 2:32pm Is this is the same Ragini Yadav, who's so called close friend "Abhisek Mishra" mysteriously drowned? There was a discussion on this some time back.
http://www.youbihar.com/forum/topics/mysterious-case-of-ragini
Their parents allege that he was murdered.
Some information has been published here
http://www.dnaindia.com/india/report_court-orders-cbi-probe-into-ab...
Comment by sunny on January 30, 2012 at 2:41am neeraj sahb sahi kaha apne chor ki beti ki sadi
Comment by Ram Prakash on January 30, 2012 at 2:27am Chor ki beti ki shadi.
Comment by Mohammad Jakir Hussain on January 29, 2012 at 11:06pm sayad abhi 3 betiyon ki shadi baki hai
Kya aur bhi koi Beti hai shaadi karney ko ?
Comment by Atik Warsi on January 29, 2012 at 1:53pm Started by Raman Tiwari in Bihar. Last reply by ajay jha on Friday. 5 Replies 0 Likes
Started by Rajeev Prasad Singh ( Bhalla ) in Bihar on Wednesday. 0 Replies 0 Likes
Posted by Suren Yadav on June 2, 2012 at 6:37pm 1 Comment 4 Likes
Posted by Gunjan Kumar on October 4, 2012 at 9:03am 2 Comments 1 Like
Posted by Gunjan Kumar on October 2, 2012 at 3:15pm 3 Comments 0 Likes
© 2013 Created by Shalu Sharma.


You need to be a member of Bihar Social Networking and Online Community to add comments!
Join Bihar Social Networking and Online Community