Syed asifimam kakvi's Blog (246)

वीदेश मे भि बिहरियो का दिल ध ड का.

बिहार के लिए वीदेश मे भि बिहरियो का दिल ध ड का....  काकवी



जब घरो से है हम निकल चले- तो हमे क्या डराएंगे फास्ले !

मै अपने गाव काको,जहानाबाद, बिहार से निकल कर जब समुन्द्र पार खाडी देश, तर आया , तो यहा रह्ते हुवे हमे सदा यह बात सताति रहि कि १०१ सालो के बाद भि बिहार के हक के लिए बिहारयो को बिहार से दिल्ली जाने की जरुरत पड रही है, जबकी……………

राष्ट् पिता कि अन्दोलन कि जन्म भुमि बिहार, प्रथम रiष्ट्रपति क जन्म स्थल बिहर, रiष्ट्र का पर्तीक…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on March 14, 2013 at 1:50pm — 1 Comment

सूर्य नमस्कार को ग़ैर इस्लामिक है

सूर्य नमस्कार को ग़ैर इस्लामिक है

सूर्य नमस्कार पर विवाद के चलते बिहार सरकार ने स्कूलों में इसे वैकल्पिक करने का आदेश दे दिया है। मुस्लिम संगठन स्कूलों में सूर्य नमस्कार को जरूरी बनाये जाने का विरोध कर रहे थे। अब बिहार सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को नया सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसके अनुसार सूर्य नमस्कार वैकल्पिक हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस साल पूर देश में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी के तहत सोमवार को बिहार के सभी…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on February 18, 2013 at 6:55pm — 1 Comment

हम कितने तैयार हैं,

दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति आ सकती है, लेकिन भारतीय हुक्मरानों की कमजोर राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण यह टल गया। अब जब दो-तीन साल की तनातनी के बाद माहौल सामान्य हो रहा था तब ऐसे समय में पाकिस्तानी सेना के एक और बर्बर कृत्य ने दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है। बेशक हम युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन यदि ऐसी परिस्थिति आई तो हम कितने तैयार हैं, आइए करते हैं दोनों देशों की सैन्य शक्तियों की तुलना- जहां तक थल सेना की बात है तो भारत के पास 13 लाख सैनिक हैं जबकि पाकिस्तान के पास लगभग सात लाख थल…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on January 12, 2013 at 8:56pm — 1 Comment

देश को जगाकर खुद सो गई वो..

देश को जगाकर खुद सो गई वो...



दिल्ली गैंगरेप पीड़िता को 'दामिनी' कहें या फिर 'अनामिका' या फिर भारत मां की अनमोल बेटी....वह हमलोगों को छोड़कर चली गई। साथ ही कई ऐसे सवाल छोड़ गई जिसका जवाब हमारे पास नहीं है। क्या हम इतने लाचार और मजबूर हैं कि अपनी मां, बेटी और बहन की सुरक्षा नहीं कर सकते? दिल्ली गैंगरेप पीड़िता को बचाने की हर मुमकिन कोशिश नाकाम रही। उसकी मौत हो गई लेकिन उसके जीने का साहस देश के लिए एक मिसाल बन कर रहेगा। जिंदगी…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on December 29, 2012 at 7:17pm — No Comments

तुम्हें जीना होगा, तुम्हें लड़ना होगा

देश की राजधानी दिल्ली में पैरा मेडिकल स्टूडेंट के साथ चलती बस में हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे देशवासियों को झकझोर दिया है। दिल दहला देने वाली इस दरिंदगी के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर आक्रोश की आग लगातार धधक रही है। सबकी बस एक ही मांग है कि इंसाफ मिले, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

उधर, गैंगरेप पीड़िता सफदरजंग हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लगातार जूझ रही है। उस पर हर एक पल बहुत भारी पड़ रहा है लेकिन दिल्ली समेत देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है कि तुम्हें जीना होगा,…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on December 22, 2012 at 2:06pm — No Comments

काको में शाम-ए-गरीबों पर अकीदतमंदों ने बहाया आंसू

काको में पूरी अकीदत व एहतेराम के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा है. कत्ले हुसैन असल में मर्गे यजीद है! इस्लाम जिंदा होता है हर करबला के बाद! मुस्लिम समुदाय की ओर से मुहर्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से अखाड़ा को लेकर तैयारी की जा रही है,करबला दूर है, जाना जरूर है कि गूंज शाम से यानी मुहर्रम की सप्तमी तारीख से सुनाई पड़ने लगी। शाम मुहर्रमीं चौकों पर पैकारों को पैक बांधा गया। फातहा का सिलसिला भी शुरू हो गया। सप्तमी…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on November 26, 2012 at 12:00pm — 2 Comments

लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न

उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य दान करने के साथ ही मंगलवार को जिले में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ छठव्रत संपन्न हो गया। काको( KAKO )शहर के तालाव ( PANIHAAS) पर सुबह से ही छठव्रति ही पहुंचकर स्नान किए तथा पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य की उपासना में लीन हो गए। जैसे ही सूर्य ने दर्शन दिया व्रती हाथ में फलों से सजे सूप लिए पानी में खड़ा होकर अ‌र्घ्य दान दिए तथा मनोवांछित फल प्राप्ति एवं खुशहाली की मन्नतें मांगी। इसके पश्चात आम लोगों ने दूध और पानी से भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य दिया। इसके पश्चात शर्बत और…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on November 21, 2012 at 3:01pm — No Comments

विशेष पर्व छठ में मेले का आयोजन काको में होता है।

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाये, मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरी मुरझाये आदि गीतों के साथ छठ व्रती भक्त अपने-अपने घरों से निकली.

आगे-आगे माथे पर दौरा लिये घर के पुरुष सदस्य तथा उनके पीछे छठव्रती भक्तों के साथ-साथ घर के सभी महिला सदस्य छठ गीत गाते अपने घरों से निकले. छठ गीतों तथा बैंड-बाजे के बीच छठव्रती भक्त नदी घाट पहुंचे.

नदी घाट पर स्नान के उपरांत अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ देने का सिलसिला आरंभ हुआ.…
Continue

Added by syed asifimam kakvi on November 18, 2012 at 12:44pm — 1 Comment

आप सब दोस्तों को मेरी और मेरे मुस्लिम दोस्तों की जानिब से इस दीपावली की तहेदिलसे मुबारकबाद ,हमेशा ही यादों के दिए जलें पर दिल न जलें आसिफ़",दिल जलने से मुहब्बत नहीं नफरत जनम लेती है

आप सब दोस्तों को मेरी और मेरे मुस्लिम दोस्तों की जानिब से इस दीपावली की तहेदिलसे मुबारकबाद ,

हमेशा ही यादों के दिए जलें पर दिल न जलें आसिफ़",
दिल जलने से मुहब्बत नहीं नफरत जनम लेती है

Continue

Added by syed asifimam kakvi on November 13, 2012 at 5:03pm — No Comments

खराब हुआ नीतीश का रिकॉर्ड

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकार रैली और पाकिस्तान दौरे की तैयारियों में व्यस्त हैं। लेकिन बिहार में बढ़ते अपराध के प्रति उनकी लापरवाही से जनता में असंतोष बढ़ रहा है। राज्‍य के भागलपुर जिले में जहां एक व्‍यक्ति के अपहरण से लोग आक्रोशित हो रहे हैं, वहीं जमुई में एक शख्‍स की हत्‍या के बाद तनाव पसरा है। सुशासन के दावे पर सत्‍ता में आई नीतीश सरकार का हाल यह है कि 4 नवंबर को अधिकार रैली की सफलता के लिए जेल में बंद पूर्व विधायकों पर रंगदारी मांगने के आरोप लग रहे हैं। लोगों का असंतोष…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on November 7, 2012 at 11:13am — 1 Comment

रैली कर नीतीश अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं या वे बिहार के विकास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों छवि के संकट से गुजर रहे हैं। हाल के महीनों में उनके राज्य में घटनाओं की पूरी फेहरिस्त इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि उनकी छवि और इकबाल अब वैसी नहीं रहा, जैसा पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने पर था। नीतीश लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 4 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अधिकार

 रैली बुलायी गई है। बहुत सारे लोग इस रैली को…
Continue

Added by syed asifimam kakvi on November 4, 2012 at 12:58pm — 2 Comments

बिहार और बिजली विभाग जदयू का नही है |

कानून व्यवस्था का राग अलापने वाले नितीश कुमार से कोई ये पूछने वाला है की गाँधी मैदान के रैली में उपयोग की जाने वाली बिजली के लिए बिजली विभाग से कनेक्सन ली गयी है ?क्या बिजली विभाग ने मीटर लगाया है ?फिर ये चोरी नही हुई ?किसके आदेश पर बिजली का इतने बड़े प…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 31, 2012 at 1:42pm — 1 Comment

यह कैसी अधिकार रैली है नीतीश जी?

गांधी मैदान में 4 नवंबर को आयोजित अधिकार रैली की सफलता के लिए सोमवार को पटना के कई इलाकों में नुक्कड़ सभाएं कीं। यह कहकर बिहार की विशेष दर्जा दिए जाने संबंधी दावेदारी को खारिज नहीं किया जा सकता कि प्रदेश इसके लिए मानकों को पूरा नहीं करता है। लोकतंत्र मानकों से नहीं, जनभावना से चलता है बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों उत्सव का माहौल है। चप्पे-चप्पे पर लगे होर्डिंग्स और पोस्टर लगे हैं। बिहारवासियों को बिहारी होने का वास्ता देकर रैली में शामिल होने की अपील करते नजर आ रहे हैं सूबे…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 30, 2012 at 2:37pm — No Comments

खुशी से मनाया गया ईद उल अजहा

खुशी से मनाया गया ईद उल अजहा 



काको ईदगाह स्थित (बीबी कमाल के मजार परिसर) पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने ईद उल अजहा की नमाज अता की। ईदुल अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से मोहल्ले में चहल-पहल थी। बकरीद को लेकर लोग नहा -धो साफ लिबास पहन बकरीद की विशेष नमाज अदा करने के लिये ईदगाह और मस्जिदों में जमा हो रहे थे। काको के आस- पास इलाके में बड़ी संख्या में मुसलमान भाईयों ने एक साथ विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 29, 2012 at 5:21pm — No Comments

गडकरी पर लगे आरोप

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 31 अक्टूबर को सफाई देने के लिए बुलाया है। इसके बाद संघ की कार्यकारी मंडल की 2 से 4 नवंबर के बीच चेन्नई में होने वाली बैठक में उन पर फैसला होगा। गडकरी की दलीलों से संतुष्ट नहीं होने पर संघ भाजपा अध्यक्ष पद पर उनके दूसरे कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े कर सकता है। गडकरी पर लगे आरोपों के कई असर हो सकते हैं- संसद के शीतकालीन सत्र में यूपीए भाजपा पर हमला बोल सकता है।  विरोधी नेता गडकरी के दूसरे कार्यकाल…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 24, 2012 at 10:28am — 2 Comments

हज

एक अच्छे और सच्चे मुसलमान के लिए रोज़ा रखना, पाँच वक्त की ऩमाज पढ़ना, ज़कात देना और तमाम उम्र में कम से कम एक बार हज करना लाज़मी है।

ज़िलहज के महीने की दस तारीख़ को हज का फ़रीज़ा अदा किया जाता है। सारी दुनिया के मुसलमान इस तारीख़ से पहले ही सऊदी अरब के शहर मक्का पहुँच जाते हैं। दुनिया के प्रत्येक देश से मक्का जाने वालों के लिए मक्का से कुछ मील पहले एक सीमा तय की गई है, जिसे मीक़ात कहते हैं। दुनिया के तमाम हाजी एहराम बाँधकर ही इस सीमा में दाखिल होते हैं।

एहराम दो बग़ैर सिली सफेद चादर का लिबास…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 23, 2012 at 7:14pm — No Comments

मीडिया पर भारी अरविंद केजरीवाल

SYED ASIFIMAM KAKVI 

भारतीय लोकतंत्र और इसके चौथे खंभे मीडिया के इतने बड़े दुर्दिन आ गए हैं कि नेताओं के भ्रष्टाचार के 'खुलासे' के लिए अब हम सब (जिसमें मीडिया सबसे ज्यादा उत्सुक है) IAC यानी अरविंद केजरीवाल के मोहताज हो गए हैं...शर्मनाक...बेहद शर्मनाक....क्या द

ेशभर में फैले मीडिया के लिए यह कोई मुश्किल काम है कि वह नेताओं के भ्रष्टाचार का खुलासा न कर पाए...फिर हम क्यों अरिवंद केजरीवाल का मुंह ताक रहे हैं...हमारी टीम केजरीवाल से ज्यादा दमदार तरीके से और विस्तार से ये जानकारियां…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 18, 2012 at 2:42pm — 6 Comments

एसएमएस से जानिये दवा असली है या नकली



क्या आप जानते हैं कि जो दवा आप अपना मर्ज ठीक करने के लिए खा रहे हैं, वह असली है या नकली। वास्तव में कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि जो दवा वह खा रहा है वह असली है। वहीं यह भी कटु सत्य है कि दवाओं में असली-नकली का खेल धड़¼े से चल रहा है। लेकिन अब मोबाइल से एसएमएस करके इस बात की जानकारी की जा सकती है कि जो दवा हम खा रहे हैं वह असली है नकली। एसएमएस से न केवल मरीज 
को दवा की…
Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 16, 2012 at 12:49pm — 1 Comment

नाराज हैं बिहार में डॉक्टर से लेकर मास्टर तक

बिहार में डॉक्टर से लेकर मास्टर तक सैलरी को लेकर नाराज हैं। कॉन्ट्रैक्ट वाली नौकरियों के बढ़ते असर का आलम यह है कि रेगुलर कर्मचारियों की तादाद तीन लाख रह गयी है। दूसरी तरफ कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी करने वालों की तादाद साढ़े चार लाख से अधिक हो गयी है।

राज्य में टीचर और एमबीबीएस डॉक्टरों के अलावा आयुष, डेन्टिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा वर्कर, ममता कार्यकर्ता, बाल दीदी, पुलिस विभाग में सैप जवानों, पंचायतों में न्याय मित्रों, पशु…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 10, 2012 at 8:36pm — 1 Comment

उम्‍मीद बन कर उभरे नीतीश लोगों को अब बोझ लगने लगे हैं

SYED ASIFIMAM KAKVI

03/10/2012 

नीतीश कुमार जनता दल यू के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं। राजनीति में खास मुकाम हासिल करने वाले नीतीश ने पढ़ाई इंजीनियरिंग की की है। वह बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज पटना के छात्र रहे हैं।1974 और 1977 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में उन्‍होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। वह उस समय के महान समाजसेवी और राजनेता सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के काफी करीबी भी रहे।नीतीश पहली बार बिहार विधानसभा के लिए 1985 में चुने गए थे। 1987 में वह युवा…

Continue

Added by syed asifimam kakvi on October 3, 2012 at 12:30pm — 3 Comments

Blog Topics by Tags

Monthly Archives

2013

2012

2011

2010

© 2013   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service