BIHAR NAV UDAYAMI FORUM बिहार नव उद्ध्मी फोरम

 

 !!!!!!! जय बिहार !!!!!!!!!!!!

बिहार के नये उद्ध्मियो को अनेक दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । सरकार के सभी तरह के सुविधाओ के बाद भी नये उद्ध्मियो को सभी क्षेत्रो मे खास कर बैको से लोन के क्षेत्र मे अभी भी भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । सरकार की सभी नयी नीतियो के बावजूद  बैक नये उद्ध्मियो को लोन देने मे अनेक तरह की अड़चने लगाती है । जिससे  नये उद्ध्मी हताश हो जाते है। अच्छे प्रोजेकट होने के बाद भी केवल लोन ना मिलने के कारण नये उद्ध्मी पीछे हट जाते है ।

                                                      नये उद्ध्मियो को आसान लोन देने की बात सभी बैक करती है । लेकिन यथार्थ मे सभी सिर्फ कागजी वादे ही साबित होती है। बैक मे जाने के बाद पता चलता है कि उन्हे जितना लोन चाहिये उससे दोगुने co-lateral security  देने की बात कही जाती है । उसमे भी 20% से 30% liquid security (LIC policy, NSC , Fixed deposit etc.) देने की बात करते है । ये सुनकर नये  उद्ध्मी जिनके पास इतनी रकम नही होती वे उधोग लगाने का सपना छोड़ देते है। जिनके पास इतनी रकम होती भी है उन्हे भी नये होने के कारण और अनेक  तरह की दिक्कतो का सामना करना पड़ता है । ज्यादातर  नये उद्ध्मी कुछ दिनो तक बैको के चक्कर काटने के बाद उधोग लगाने का सपना छोड़ देते है।

                                    सभी तरह की सरकारी सुविधा और बैको के दावे  केवल कागजी वादे ही रह जाती है। सबसे ज्यादा ये ही बाते होती है कि आपने इससे पहले कोई उधोग लगाया है? अगर जबाव नही मे हो तो,  बैक जितना लोन की राशी होगी उससे  दोगुने या तिगुने co-lateral security  देने की बात करने लगेगे। जिससे नये उद्ध्मी खुद ही पीछे हट जाते है। और उधोग लगाने का सपना छोड़ देते है।

               बिहार मे अभी भी बैको की निति अंग्रेजो की ही तरह बनी हुई है। वे  उधोगपतियो को ही लोन देना पसंद करते है। नये उद्ध्मी जो मध्मवर्गिये है  उन्हे कोई न कोई बहाना बना कर लोन नही देने का कारण बता देते है। कहने का मतलब है कि जो अमीर है वे ही नये उधोग लगा सकते है या यू कहे कि अमीर और अमीर होते जायेगे , और गरीब कभी अमीर नही बनेगे ।

                                                            हम जैसे नये उद्ध्मी को अलग – अलग तरह की अनेक दिक्कतो का सामना करना पड़ता है लेकिन अलग – अलग जगहो पर होने के कारण हमे पता नही चल पाता की हमारे जैसे और कितने लोग है । एक कहाबत है कि अकेला चना भाड़ नही फोड़ता । अलग – अलग रहने से हमारी बाते केवल हम तक रह कर दबी रहेगी और किसी को कुछ भी पता नही पता चलेगा ।

                        मैने कुछ दिक्कतो का जो नये उद्ध्मी को झेलना पड़ता है सामने रखी है । आपमे से भी अनेक लोगो को तरह – तरह की दिक्कतो का सामना करना पड़ता होगा । आप सभी लोग अगर अपनी – अपनी बाते बतायेगे तो हम लोग एकजुट हो कर एक दूसरे की मदद कर सकते है ।क्योकि “अकेला चना भाड़ नही फोड़ता” । हम एकजुट होकर ही अपनी बात सरकार और बहरी बैक व्यवस्था को बता सकते है।

अगर हम से कोई जानकारी चाहे तो हमे लिखे nilnikhil@yahoo.in  पर या फोन करे 8092742542 / 8092742562

                                                       !!!!!!! जय बिहार !!!!!!!!!!!!

Tags: bihar, enterprenur, in, loan, new, of, problems, ssi, udyog

Views: 30

Reply to This

Replies to This Discussion

Follow the link and check how many are implimanted:

 

http://industries.bih.nic.in/Documents/SIPB-Proposal-Status.pdf

ये तो बहुत गलत बात है इसमें सुधार की आवश्यकता है 

Sudhar ke liye hume andolan karna hoga.

Reply to Discussion

RSS

© 2013   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service