एमकॉम की छात्रा, चाय बेच कर रही है पढ़ाई...

रांची. परिस्थितियां कुछ भी करने को विवश कर सकती हैं। और जब यह अच्छे के लिए किया जाता है तो लोग उसकी दाद देने लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही राजधानी रांची में लक्ष्मी नाम की लड़की आजकल कर रही है।

गरीबी का शिकार लक्ष्मी की छोटी-छोटी आंखों में बड़े-बड़े सपने हैं। वो उन्हें टूटने नहीं देना चाहती। लक्ष्मी रांची के कोकर इलाके में चाय बेचती है। रांची वीमेंस कॉलेज में वो अभी एमकॉम पढ़ रही है। जींस और टॉप में चाय बेचते लोग उसे देखते रह जाते हैं।
एक ओर जहां ग्राहकों के लिए वो लड़की एक आदर्श बन चुकी है वहीँ अपने परिवार के लिए लक्ष्मी। चाय बेच कर वो अपनी पढा़ई का खर्च तो निकाल ही ले रही है साथ ही परिवार का भरण पोषण भी कर रही है।
चाय ही नहीं, बल्कि आदर की मिठास भी मिलती है
पढा़ई के प्रति लक्ष्मी की यह लगन ही है कि उसने चाय बेच कर अपनी पढा़ई पूरी करने की ठान ली। एक झोपड़ीनुमा दुकान में तीन रुपये में गरमा-गरम चाय पीने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। एक कारण यह भी कि यहां चाय ही नहीं मिलती बल्कि आदर की मिठास के साथ लगन भरा व्यवहार होता है।
लक्ष्मी के पिता रामप्रवेश तांती एक प्राइवेट संस्थान में काम करते थे, लेकिन अब रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में लगा कि अब लक्ष्मी की पढ़ाई बंद हो जायेगी, लेकिन लक्ष्मी ने ही आगे बढ़ कर कहा कि हम कुछ ऐसा करें जिसमे पूंजी कम लगे और परिवार के लिए आय भी हो जाय। फिर क्या था लक्ष्मी ने अपने पिता के साथ खोल ली एक छोटी सी चाय दुकान। हालांकि, एमकॉम में पढ़ रही बेटी को चाय दुकान पर बिठाना लक्ष्मी के पिता को अच्छा नहीं लगता। लेकिन मुफलिसी की मार और बेटी के हायर एजुकेशन का सपना टूट न जाय इसलिए लक्ष्मी खुद अपने निर्णय से चाय दुकान को चलाने लगी। पिता की नौकरी छूटे 15 साल हो गए। कमाऊ बड़ा भाई भी पिछले साल अकाल के गाल में समा गया। बचपन से पढा़ई में हमेशा अव्वल रहने वाली लक्ष्मी अपने परिवार वालों के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहती।
लक्ष्मी एमकॉम करने के बाद बैंक में पीओ बनना चाहती है। खाली समय में दुकान पर जब ग्राहक नहीं होते तो लक्ष्मी की पढ़ाई चलती रहती है। लक्ष्मी को कभी चाय दुकान पर ग्राहकों से कोई परेशानी नहीं होती। सभी इसके जज्बे को सलाम करते है

Views: 232

Reply to This

Replies to This Discussion

Very nice "Ese kehte hai Jujun..."
Oh my GOD! This action of hers a brilliant one, This is called business acume, here training starts tobe a great successful business women! She is studying M.Com means  'study of business & Trade' and getting her on job training in which she manage to make money for herself and family while customers are satisfied, this is too good. She must try to get into IIM and I am sure she will be given preference for admission and later absorbed by multinational companies with seven figure salary per annum. 
Bechari ek to garibi ki wajah se chai bech rahi aur uske pita ka kahna hai ki wo majburi m karwa rahe hai aisa. media ko kewal khabar chaiye. Achi bat to ye hai ki apni padhai puri karni chahti hai taki kuch better achieve kar sake uske baad .Lekin media m lakar uspe pressure banaya gaya ab iski charcha karenge ki yai wo ladki hai jo m.com bhi karti hai aur chai bhi bechti hai. Uska nausargik tallent ka depreciation na hone lage ab.kyuki shanti me vo kuch aur acha kar pati.
Very inspiring.

She is real life hero.

This is what i call dedication and commitment to a cause. i salute lakshmi and all others like her for their never say die attitude and dreaming BIG.

She is my hero from this day on.. Can anyone help me get in touch with her ? I would really like to help her with her education.

Reply to Discussion

RSS

© 2013   Created by Shalu Sharma.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service